फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे सलमान के लिए ये क्या बोल गए सलीम खान, कहीं मच ना जाए बवाल

Tue, 29 Aug 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
सलीम खान
बेटे सलमान के लिए हमेशा खुलकर सपोर्ट में आने वाले सलीम खान ने इस बार उन्हें लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सलमान भी हैरान रह जाएंगे। सभी जानते हैं कि हालिया रिलीज सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप रही और दर्शकों को भी रास नहीं आई।

पढ़ें - हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन, सालाना कमाई जान उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछे जाने पर सलीम खान ने कहा, ''ट्यूबलाइट' अच्छी फिल्म थी, लेकिन ये तब चल जाती अगर इसमें सलमान की जगह कोई और एक्टर होता, लेकिन फिल्म के लिए सलमान को लिया गया जो एक्शन इमेज के लिए जाना जाता है। इसलिए फिल्म में हर वक्त उसे पिटते देखना और पलटकर वार ना करना, शायद ये दर्शकों को पसंद नहीं आया और इसका असर फ्लॉप के रूप में देखने को मिला।'

पढ़ें - कभी सुपरस्टार रही थी ये हीरोइन, 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश
 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
'हां अगर इस फिल्म में कोई राज कपूर जैसा एक्टर होता जो कोई भी रोल अच्छे से कर सकता है, तो जरूर ये फिल्म चलती। इसके अलावा फिल्म में कोई लव स्टोरी भी नहीं थी, बस आखिर में थोड़ी सी दिखाई गई और ये फिल्म नहीं चली।'

4 of 6
राजनीति में कदम रख सकते हैं अक्षय कुमार!
हालांकि वो मानते हैं कि पिछले कुछ सालों में सलमान खान ने काफी इंप्रूवमेंट दिखाई है। यह पूछे जाने पर कि अक्षय कुमार जैसा एक्टर कैसे एक के बाद एक हिट दे पा रहा है, तो सलीम खान ने कहा, 'अक्षय बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं। उनकी हालिया रिलीज 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी बेहद खूबसूरत फिल्म है। अक्षय आमिर खान, अजय देवगन और सलमान से भी बेहतरीन एक्टर हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार
अक्षय आज एक ऐसे एक्टर बन गए हैं जो किसी भी विषय, किसी भी रोल में एकदम फिट बैठते हैं। हालांकि आमिर, अजय और सलमान ने भी काफी ग्रोथ दिखाई है, लेकिन उनमें से कोई भी अक्षय जैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलीम खान
सलीम खान के इस बयान पर अब बेटे सलमान का क्या कहना होगा, ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें