फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव की बातों पर गुस्साए सलीम खान, अरबाज खान ने कही कानूनी कार्रवाई करने की बात

Wed, 17 Jun 2020 11:07 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलीम खान, अभिनव सिंह कश्यप, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप की तरफ से लगातार पूरे खान परिवार को सोशल मीडिया पर भला बुरा कहने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबाज खान ने कहा है कि वह अभिनव पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। अभिनव कश्यप की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का जिम्मेदार खान परिवार को ठहराने पर सलमान के पिता सलीम खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने कहा है कि वह अभिनव की बातों पर प्रतिक्रिया देने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अभिनव ने फिल्म 'दबंग' की शूटिंग के दौरान हुई कुछ झड़पों में पूरे खान परिवार को ही लपेट लिया था। इसका जवाब देते हुए जाने माने लेखक सलीम खान ने कहा, 'जी हां! हमने ही सब खराब किया है। आप पहले जाकर उनकी फिल्में देखिए, फिर हम बात करते हैं'। 
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने आगे कहा, 'उन्होंने मेरा नाम डाला है ना उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान। उन्हें हमारे दादा और परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए। उन्हें करने दीजिए जो वह चाहते हैं। उनकी कही हुई बातों पर प्रतिक्रिया देखकर मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।'

4 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव कश्यप सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से सलमान खान और उनके परिवार को आड़े हाथ ले रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया पर कही बातों का असर तब ज्यादा हुआ जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का जिम्मेदार भी उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को ठहराया। इस बात पर सख्त होते हुए अरबाज खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अभिनव का आरोप है कि फिल्म 'दबंग' के दौरान पूरे खान परिवार ने उनके साथ बहुत बदतमीजी की। यहां तक की 'दबंग' फ्रेंचाइजी भी उनसे छीन ली। जब 'दबंग 2' का निर्माण किया गया, उस वक्त उनसे कोई बातचीत भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव सिंह कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस पूरे मामले से अभिनव कश्यप के भाई अनुराग कश्यप ने खुद को दूर कर लिया है। उन्होंने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि अपनी कथनी और करनी के मालिक खुद अभिनव हैं। उनका अभिनव के काम या उनकी बातों से कोई लेना देना नहीं है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- 'निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हो केस'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें