फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज से पहले इस शो की शूटिंग करेंगे रोहित शेट्टी, विजेता का एलान बाकी

Wed, 17 Jun 2020 11:01 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी, खतरों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों इस फिल्म की बजाय अपने एक टीवी शो को लेकर चिंता में हैं। चिंता उनकी 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन और रिलीज से पहले अपना एक्शन आधारित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 10 की शूटिंग को पूरा करने की है। टीवी के इस रियलिटी शो की पूरी शूटिंग बुल्गारिया में हुई थी लेकिन शो को और ज्यादा रुचिकर बनाने के लिए इसके फिनाले को शूट करने की जगह के रूप में बैंकॉक को चुना गया था। शो के फिनाले की शूटिंग की शुरुआत मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने सारा खेल बिगाड़ दिया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए शो के निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस शो की शूटिंग भारत में ही होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social Media
सूत्र बताते हैं कि इस शो के फिनाले की शूटिंग भारत में ही होनी है। हालांकि, निर्माताओं के बीच में इस बात को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है कि इसकी शूटिंग मुंबई में करेंगे या फिर हैदराबाद में। ज्ञात है कि महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों ही सरकारों ने लॉकडाउन खुलने के बाद शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, शूटिंग के दौरान निर्माताओं को सेट पर सरकारों की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ज्ञात है के जब मार्च में कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन लागू हुआ तब सभी फिल्में और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग रुक गई थी। उस समय सिर्फ 'खतरों के खिलाड़ी' ही एक ऐसा शो था जो लगातार कुछ हफ्तों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा था। हालांकि, जब इस शो के पहले से शूट एपिसोड खत्म हो गए, तब इसको बंद कर दिया गया। खबरें बताती हैं कि निर्माताओं को डर था कि कहीं यह शो अपना आकर्षण ना खो दे इसलिए इसे रिपीट टेलीकास्ट नहीं किया गया।

4 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि इस शो में प्रतियोगियों के रूप में करिश्मा तन्ना, अमृता खानविलकर, आरजे मलिश्का, बलराज स्याल, शिविन नारंग, धर्मेश येलांदे, रानी चटर्जी, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश और करण पटेल नजर आए। खबरों के अनुसार अब इस शो के फिनाले की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की बाकी सभी गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए सभी प्रतियोगियों के साथ एक-एक करके शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर बंद हो जाने के कारण इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है और बहुत सी फिल्मों की होना अभी बाकी है। इसी बीच इस फिल्म के निर्माताओं ने यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें