साक्षी तंवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक थी नायिका (2013)
एकता कपूर ने टीवी पर वर्ष 2013 में एक 16 एपिसोड की टीवी सीरीज शुरू की जिसके हर एक एपिसोड में अलग-अलग कहानी होती। हर एक एपिसोड में अलग हीरोइन होती जो भूतों, चुड़ैलों और दानवों का सामना करती। इनमें से एक एपिसोड का हिस्सा साक्षी तंवर भी रहीं। उन्होंने एपिसोड 13 और 14 में एक फिल्म निर्माता पूजा का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के अलग-अलग एपिसोड में हुमा कुरैशी, सचिन श्रॉफ, अंकिता लोखंडे, मौली गांगुली, सुधा चंद्रन, स्मृति ईरानी, सुमोना चक्रवर्ती, अमर उपाध्याय, जया भट्टाचार्य, राज सिंह अरोरा, श्वेता तिवारी, जन्नत जुबेर रहमानी, आमना शरीफ, पूजा गौर जैसे तमाम कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे।