साक्षी चोपड़ा
साक्षी चोपड़ा एक टैलेंट कंपनी चलाती हैं। फिलहाल, वो लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में रहती हैं। अमेरिका में उन्होंने फिल्म और एक्टिंग का भी कोर्स किया है। यही नहीं अगर उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखें तो वह खुद को सिंगर और सॉग राइटर बताती हैं। साक्षी के एजुकेशन की बात करेंत तो उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की हैं और उनके पास वेस्टर्न वोकल्स की डिग्री है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो नीना सिमोन की क्लासिक हिट 'फीलिंग गुड' का कवर था, जो उनके फैंस के बीच खूब हिट रहा था।