फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का ये नया दुश्मन निकला अक्षय का पुराना दोस्त

Wed, 08 Nov 2017 07:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sajjad DeDelafrooz
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर में जिस शख्स ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी लूटी वो है फिल्म का विलन। फिल्म में अबू उस्मान का किरदार निभा रहे इस एक्टर का असली नाम, पता, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर आपको पता नहीं होगा। फिक्र की बात नहीं, शायद भारतीय सरकार के पास भी ऐसी सूचना नहीं होगी क्योंकि ये एक्टर देशी है ही नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sajjad DeDelafrooz
बड़े पर्दे पर आईएसआईएस के मुखिया अबु बक्र अल-बगदादी से प्रेरित किरदार निभाने वाले इस एक्टर का नाम सज्जाद डेलफरोज है। ईरान में जन्मा यह एक्टर संयुक्त अरब अमीरात में रहता है। कई विदेशी फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके सज्जाद की यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sajjad DeDelafrooz
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में सज्जाद ने डॉक्टर का रोल निभाया था जिसने भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी को अगवा करने में अक्षय कुमार की मदद की थी। फिल्म 'बेबी' में सज्जाद ने हीरो यानी अक्षय की मदद की। दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में वह निगेटिव रोल में दिखेंगे।

4 of 5
Sajjad DeDelafrooz
यशराज की फिल्म सज्जाद के बॉलीवुड करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं, बड़े पर्दे पर सलमान खान का दुश्मन बनकर यह एक्टर अच्छी खासी लाइमलाइट बटोर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : SELF
वैसे आपके ज्ञानवर्धन के लिए बता दें कि सलमान खान से पर्दे पर पंगे लेने वाला इस शख्स के पास एमबीए की डिग्री भी है। बॉलीवुड में इतना बड़ा ब्रेक मिलने की एक वजह से भी है कि सज्जाद ईरानी हैं और फिल्म इराक की पृष्ठभूमि पर बनी है। लाजमी है कि उन्होंने वहां के हालात को करीब से महसूस किया होगा। ट्रेलर में जिस तरह सज्जाद ने डायलॉग बोले हैं उसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है': ट्रेलर आउट होते ही फिल्म से जुड़े 6 बड़े खुलासे, बढ़ जाएगा रोमांच

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें