फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बंटने के बाद भी शादी से क्यों पलट गए थे सलमान, साजिद नाडियाडवाला ने किया था खुलासा!

Sat, 25 Apr 2020 01:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Sangeeta Bijlani - फोटो : social media
लॉकडाउन में पूरी इंडस्ट्री बंद है ऐसे में सितारों की स्पॉट की हुए तस्वीरों की बजाय उनकी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस सितारों से जुड़ी इन यादों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जब सलमान खान के दोस्त और फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला ने उनकी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान का नाम आते ही उनकी शादी का जिक्र भी छिड़ जाता है। बेशक सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी के नाम पर वह कन्नी काट जाते हैं। हालांकि एक वक्त था जब सलमान शादी के लिए बिल्कुल तैयार थे। 
विज्ञापन

3 of 5
sajid nadiadwala - फोटो : social media
सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही सलमान ने शादी से मना कर दिया था। इस बारे में साजिद नाडियावाला ने कपिल शर्मा के शो में भी खुलासा किया था। 

4 of 5
Sajid Nadiadwala - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद ने बताया था कि 'शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी चले गए। करीब 25 लोगों को शादी में आना था लेकिन पांच-छह दिन पहले सलमान ने बोला 'यार मेरा शादी का मूड नहीं है।' इसके बाद मेरी शादी में सलमान स्टेज पर आए और बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले, अभी भी वक्त है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar salman khan - फोटो : social media
बता दें कि साल 2013 में करण जौहर के शो में जब सलमान पहुंचे थे तब उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था कि 'एक वक्त ऐसा था जब मैं वाकई में शादी करना चाहता था। उस पल तक मैं पहुंच भी गया था बस थोड़ी सी दूरी थी। कार्ड भी छप चुके थे।' जब करण ने पूछा कि क्या उसने तुम्हें पकड़ लिया था तो जवाब में सलमान ने कहा, 'नहीं नहीं'। बाद में हंसते हुए सलमान ने कहा, 'ऐसा ही समझ लीजिए। मैं उस वक्त जिस तरह का था उसके लायक भी नहीं था।' कहा जाता है उसी दौरान सलमान सोमी अली को भी डेट कर रहे थे।

पति शोएब के साथ दीपिका भी रख रहीं रोजा, शेयर कीं बिना मेकअप की तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें