बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। 18 फरवरी 1966 जन्मे साजिद नाडियाडवाला रिस्क लेने की क्षमता और जिद की वजह से अपनी अलग पहचान रखते हैं। साजिद ही वो डायरेक्टर हैं जिसने सलमान खान को स्टार बना दिया। साजिद ने सलमान खान की 'किक' डायरेक्ट की थी । आज सलमान बॉलीवुड के 'सुलतान' बन गए हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
sajid nadiadwala
साजिद ने दिव्या भारती से शादी की थी । साजिद, दिव्या भारती की मौत के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहे। साल 1992 में साजिद ने दिव्या भारती से शादी की थी और 1993 में दिव्या की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। आज साजिद के जन्मदिन पर हम आपको उनके और दिव्या भारती की जिंदगी के बारे में बताते हैं ।
विज्ञापन
3 of 10
divya bharti
जब दिव्या भारती ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो वो 14 साल की थीं । दिव्या ने अपने करियर में 12 फिल्में कीं जो जबरदस्त हिट हुईं । 19 साल तक होते-होते दिव्या एक सुपरस्टार बन चुकी थीं । इसके बाद दिव्या की उनके अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई । दिव्या की मौत की वजह आज तक साफ नहीं हो पाई। जिस वक्त दिव्या भारती की मौत हुई, वो अपने पति साजिद नाडियाडवाला के साथ थीं ।
4 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
एक ही साल में दिव्या ने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जब दिव्या का निधन हुआ उससे एक साल पहले ही उन्होंने साजिद से शादी की थी । दिव्या भारती जब शोला औऱ शबनम की शूटिंग कर रही थीं तब फिल्म के हीरो गोविंदा ने उन्हें निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था। दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्या ने साजिद के लिए इस्लाम धर्म कबूला और 10 मई 1992 को शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
कुछ का तो ये तक कहना था कि दिव्या की आक्समिक मौत के पीछे साजिद का हाथ था! क्या हुआ था उस रात । दिव्या की अचानक हुई मौत के पीछे कई अटकलें लगाई गईं। कईयों ने इसे आत्महत्या बताया, कुछ ने एक्सीडेंट तो कुछ ने पति को जिम्मेदार कहा। एक वजह ये भी बताई गई कि साजिद के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते होने की बात से दिव्या परेशान रहती थीं। दिव्या की मां के साथ भी उनकी अनबन रहती थी।
विज्ञापन
6 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
कई सालों तक तहकीकात करने के बावजूद पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई । 1998 में ये केस बंद कर दिया गया। मौत के चंद घंटों पहले तक दिव्या बहुत खुश थीं । अपनी मौत वाले दिन ही दिव्या ने मुंबई में ही अपने लिए नया 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था और डील फाइनल की थी। दिव्या ने ये खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी। दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं। उनके पैर में भी चोट थी।
विज्ञापन
7 of 10
दिव्या भारती
रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं। तीनो लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंक कर रहे थे । साथ ही दिव्या की नौकरानी अमृता भी बातचीत में हिस्सा ले रही थी। किसे पता था इसके चंद मिनटों बाद ऐसी दुर्घटना घट जाएगी।
8 of 10
दिव्या भारती
रात के करीब 11 बज रहे थे। अमृता किचन में कुछ काम करने गईं । नीता अपने पति के साथ टीवी देखने में व्यस्त थीं। इसी वक्त दिव्या कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहीं से तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें कर रही थीं। दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी । वहां इकलौती ऐसी खिड़की थी जिसमें ग्रिल नहीं थी। उसी खिड़की के नीचे पार्किंग की जगह थी जहां अकसर खई गाड़ियां खड़ी रहती थीं।
9 of 10
दिव्या भारती
उसी दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी। खिड़की पर खड़ी दिव्या ने मुड़ कर सही से खड़े होने की कोशिश की तभी उनका पैर फिसल गया। दिव्या सीधे नीचे जमीन पर जाकर गिरीं। पांचवे माले से गिरने के कारण दिव्या पूरी तरह खून में लथपथ थीं। उन्हें तुरंत ही कूपर अस्पताल ले जाया गया लेकिन अफसोस कि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के एमर्जेंसी वॉर्ड में दिव्या ने दम तोड़ दिया।
पांच साल तक छान-बीन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चली। नतीजतन, पुलिस ने रिपोर्ट में नशे में बालकनी से गिरने को ही कारण बताया। ये गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है कि दिव्या की मौत हत्या थी या आत्महत्या। अगर वे दुखी थीं तो अपने लिए घर क्यों खरीदा? दिव्या ऐसे बहुत से सवाल अपने पीछे छोड़ गईं ।