सजल अली, आर्यन खान
- फोटो : Social Media
सजल की इंस्टा स्टोरी पर यह तस्वीर देखकर तमाम दावे किए जा रहे हैं, जिन्हें सुन आर्यन को पसंद करने वाली लड़कियों का भी दिल चूर-चूर हो जाएगा। जहां इसके बाद सजल की निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है, वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। बता दें कुछ समय पहले ही अभिनेत्री की फिल्म 'व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में हुआ था। इसे लेकर सजल अली काफी उत्साहित थीं और उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था।