फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Day 1 Box Office: ओपनिंग डे पर 'सैयारा' की चांदी, डबल डिजिट में खुला अहान पांडे-अनीत की फिल्म का खाता

Fri, 18 Jul 2025 11:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Opening Day Collection: फिल्म 'सैयारा' आज शुक्रवार 18 जुलाई को थिएटर्स में सजी है। फिल्म के जरिए दो नए सितारों- अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। जानते हैं दोनों कलाकारों की डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 6
'सैयारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
अहान पांडे के डेब्यू की खबरें लंबे वक्त से फिल्म जगत की सुर्खियों में थीं।  आज आखिर 18 जुलाई को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है। यशराज फिल्म्स ने इस नए सितारे को उतारा है। उनके साथ ही फिल्म में नजर आईं अनीत पड्डा की भी यह पहली फिल्म है। जानिए मोहित सूरी के निर्देशन में बनी दो नए सितारों की फिल्म ने कैसी ओपनिंग ली है?
विज्ञापन

2 of 6
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम
'सैयारा' ने कर दिया दर्शकों पर जादू
रिलीज से पहले से फिल्म 'सैयारा' को लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है। इसी के साथ अहान पांडे के डेब्यू को लेकर भी इंडस्ट्री में खूब चर्चाएं होती रहीं। इस साल कई नए सितारों ने इंडस्ट्री में दस्तक दी है, मगर सबका जादू फीका सा रहा है। इस बीच निगाहें अहान पांडे पर टिकी थीं, जो पिछते दो-तीन साल से इस फिल्म के लिए तैयारी कर रहे थे। अब जब उन्होंने सिनेमा के मैदान में कदम रखे हैं तो दर्शकों पर जादू चल पड़ा है। ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े तो कुछ यही संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मोहित सूरी की बेस्ट ओपनर बनी 'सैयारा' - फोटो : अमर उजाला
दोहरी संख्या में की पहले दिन कमाई
फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन धमाल किया है। इसने डबल डिजिट में खाता खोला है। फिल्म ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की है। अंतिम आंकड़े आने तक इस कलेक्शन में और इजाफा दर्ज होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म 'सैयारा' का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके हिसाब से पहले दिन की कमाई जादुई है।

4 of 6
सैयारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताह निकाल सकती है बजट
कल वीकएंड में इस फिल्म की कमाई में और इजाफा दर्ज होगा। उम्मीद की जा सकती है कि पहले सप्ताह ही फिल्म अपने बजट के नजदीक पहुंच जाए। 'सैयारा' एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश अनुपम खेर के निर्देशन में बनी 'तन्वी द ग्रेट' और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'निकिता रॉय' से हुआ है। मगर, 'सैयारा' दोनों फिल्मों से आगे है।

विज्ञापन

5 of 6
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf
क्रिटिक्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
'सैयारा' को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की पटकथा रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही दर्शकों को भी फिल्म की कहानी और सितारों का अभिनय पसंद आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf
2025 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों में शामिल
फिल्म 'सैयारा' इस साल की टॉप 5 फिल्मों में न सिर्फ शामिल हुई है, बल्कि दूसरे नंबर पर काबिज हुई है। यह सिर्फ 'छावा' से पीछे रही है। देखिए टॉप 5 फिल्मों की पूरी लिस्ट:
 
फिल्म कलेक्शन
छावा 33.10 करोड़ रुपये
सैयारा 21 करोड़ रुपये
सिकंदर 27.50 करोड़ रुपये
रेड 2 19.71 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स  15.30 करोड़ रुपये


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें