फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सैराट' की इस एक्ट्रेस को 10वीं में छोड़ना पड़ा था स्कूल, 12वीं में हासिल किए 82 फीसदी अंक

Wed, 29 May 2019 03:30 AM IST
अरविंद अरविंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 5
sairat
सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की अभिनेत्री प्रेरणा उर्फ रिंकू राजगुरु ने ऊंची उड़ान भरते हुए 12वीं की परीक्षा में 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभिनेत्री के पिता महादेव राजगुरु ने कहा, ‘रिंकू ने 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। उसने 650 कुल अंकों में से 533 अंक हासिल किए हैं।’
विज्ञापन

2 of 5
सैराट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रिंकू इस साल फरवरी और मार्च महीने में होने वाली परीक्षा में शोलापुर जिले में शामिल हुई थीं। इससे पहले अभिनेत्री ने 10वीं की परीक्षा में 66 फीसदी अंक हासिल किए थे। राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता अभिनेत्री की दूसरी मराठी फिल्म ‘कागार’ फरवरी में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sairat
बता दें कि ब्लॉकबस्टर  फिल्म सैराट पहली ऐसी मराठी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा 4 करोड़ की लागत में बनी थी और 110 करोड़ की कमाई की थी। यह मराठी सिनेमा की अबतक की सबसे मोटी कमाई वाली फिल्म है। इस फिल्म ने न केवल रीजनल सिनेमा बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। सैराट की कहानी ऑनर किलिंग पर आधारित थी।

4 of 5
sairat
बता दें कि इस फिल्म में रिंकू राजगुरु नजर आईं थी। उस वक्त रिंकू ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। उस दौरान रिंकू ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sairat
फिल्म सैराट में एक गरीब दलित लड़के (पर्श्या) को एक अमीर और ऊंची जाति की लड़की (आर्ची) से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए उनके बीच में आने वाले हर शख्स से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर ही चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और ऑनर किलिंग की कहानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें