फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Film: संजय दत्त के साथ 'वंदे मातरम' में नजर आएंगे सैराट फेम आकाश, देशभक्ति पर आधारित होगी फिल्म

Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त, आकाश ठोसर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में अपने दमदार परफॉर्मेंस के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसी बीच उनके अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। संजू बाबा जल्द ही वंदे मातरम नाम की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
Actress: जब फिल्में नहीं दिखा पाईं कमाल, इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस को बनाया ढाल
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त, आकाश ठोसर - फोटो : सोशल मीडिया
देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ सैराट फेम एक्टर आकाश ठोसर स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों अभिनेता पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने को पूरी तरह से तैयार हैं। 
Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने की मांग, श्रद्धानंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कथित तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक डॉ. राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित की जाएगी, जिन्होंने पहले मराठी फिल्म वेंटीलेटर और हिंदी फिल्म फरारी की सवारी का निर्देशन किया था। रिपोर्ट के अनुसार, वंदे मातरम में संजय और आकाश पिता-पुत्र के रोल में नजर आने वाले हैं। 
Sampath J Ram: 'पत्नी को डराने के लिए प्रैंक कर रहे थे', संपत की आत्महत्या को लेकर दोस्त का शॉकिंग खुलासा

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों की विचारधाराएं अलग होंगी लेकिन लक्ष्य समान होगा। फिल्म में दोनों कलाकारों का रोल देशभक्ति की भावनाओं से भरा हुआ होगा। फिल्म को भारत के उन गुमनाम नायकों के लिए एक श्रद्धांजलि बताया जा रहा है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद है, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी की सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय जल्द ही वेलकम फ्रैंचाइजी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह हेरा फेरी 3 का भी हिस्सा हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Shehnaaz Gill: शहनाज ने घर से भागने और गलतियां करने पर दी सफाई, कहा- सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें