फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सायरा बानो और दिलीप कुमार ने खुद को किया लोगों से अलग, वॉइस मैसेज में कही ये बात

Sat, 28 Mar 2020 09:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड का हर सितारा घर में कैद है। इसमें दिलीप कुमार और सायरा बानो का नाम भी शामिल है। सायरा बानो ने एक ऑडियो मैसेज दिलीप कुमार के अकाउंट से अपने फैन्स के लिए शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वो किस तरह से  लोगों से अलग होकर रह रही हैं और फैंस को भी घर में सुरक्षित रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
सायरा बानो ने ट्विटर पर लगभग एक मिनट का एक मैसेज शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं,'मैं उन सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमें फोन कर रहे हैं, व्हॉट्सऐप मैसेज करके हमारे हालचाल जान रहे हैं। हम एक दम सही हैं और सबसे अलग-थलग होकर रह रहे है। जैसा कि करना चाहिए, बिल्कुल अलग-थलग होके बैठे हैं हम लोग। हम किसी से नहीं मिल रहे हैं। खूब ध्यान रख रहे हैं और खुदा हमारे और आप सबके साथ है।'
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar
बता दें कि इससे पहले सायरा बानो, दिलीप कुमार की सेहत को लेकर लगातार अपडेट देती रही हैं। 97 वर्षीय दिलीप कुमार लंबे समय से बीमारी हैं। कोरोना वायरस के फैलते ही दिलीप कुमार ने ट्वीट कर बताया था, कोरोना वायरस की वजह से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारंटीन में हूं। सायरा इस बात का ख्याल रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो।'
 

4 of 5
dilip kumar
पीएम मोदी के घर में रहने की अपील को लेकर भी दिलीप कुमार की प्रतिक्रिया आई थी। दिलीप कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में दिलीप कुमार ने लिखा, 'दवा भी, दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वो करीम है रहीम है, और वही मुश्किल कुशा भी। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि घर पर रहें। कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन करें। भगवान आप सभी का भला करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
दिलीप कुमार खुद ने भी कोरोना वायरस के देश में आते ही अपने आप को सुरक्षित कर लिया था। दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी भी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें