किशोर कुमार-दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा ने इंस्टाग्राम पर वह तस्वीर साझा की, जिसमें किशोर कुमार माइक्रोफोन के सामने खड़े दिलीप कुमार को देखकर मुस्कुराते हुए कैद हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'किशोर कुमार को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं, जिन्होंने साहब और मुझे दोनों को यादगार धुनें दीं, जो हमारे दिलों में बस गईं। इसी के साथ मुझे उनके साथ अपनी कुछ पसंदीदा फिल्मों जैसे सगीना और पड़ोसन में अभिनय करने का मौका मिला था।'