हाल ही में अपना 96वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने वाले हिंदी सिनेमा के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। यह ट्वीट उनकी पत्नी सायरा बानो खान ने किया है जिसमें उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से जेल से छूटे भू-माफिया समीर भोजवानी के चलते मदद की गुहार लगाई है। मामला दिलीप कुमार के बंगले को हथियाने को लेकर है...