फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति ने शादी को लेकर चल रहीं खबरों को नकारा, डायरेक्टर संग फैली थी प्यार की अफवाह

Sun, 16 Dec 2018 07:37 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
बॉलीवुड में शादी के इस दौर में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। खबर थी कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी करने जा रही हैं, लेकिन परिणीति ने शादी को लेकर रहीं ऐसी खबरों का खंडन कर दिया है। अमर उजाला को परिणीति ने बताया है कि उनकी शादी को लेकर फैलाई जा रही खबर सच नहीं है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। अब परिणीति के भी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी का प्लान बनने की खबरें फैली थीं।...आइए जानते हैं आखिर कौन हैं चरित देसाई?
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
चरित देसाई एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर हैं और इस साल उनके निर्देशित टी सीरीज के तमाम म्यूजिक वीडियोज की काफी आलोचना हुई है। कंपनी के मालिक भूषण कुमार को उनके काम को लेकर इतनी नाराजगी रही है कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा का बतौर सिंगर एक म्यूजिक सिंगल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई् की मुलाकात साल 2016 में आमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
चरित के बारे में बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। प्रियंका की शादी के बाद मुंबई में एक नाइट पार्टी हुई थी जिसमें चरित भी शामिल थे। इस पार्टी की एक तस्वीर देसी गर्ल ने भी शेयर की थी जिसमें चरित भी मौजूद हैं।

4 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : social media
लेकिन अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह कबतक शादी करेंगे। क्योंकि अभी दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर सामने आकर बात नहीं की है। वहीं, मीडिया में इनकी रिलेशनशिप की बातें जोरों पर हैं।  कहा जा रहा है कि चरित देसाई ने खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए ही परिणीति के साथ शादी वाली खबर मीडिया में फैलाई। इस बारे में जब अमर उजाला ने परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
namastey england
बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें