फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बड़े दिलीप कुमार के बच्चे की मां बनने वाली थीं सायरा, बेहद रोमांचक है प्रेम कहानी

Fri, 23 Aug 2019 12:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo
बॉलीवुड के 'द मोस्ट एलिजिबल बैचलर' रहे दिलीप कुमार और खूबसूरती का दूसरा नाम रहीं सायरा बानो की प्रेम कहानी बेहद रोमांटिक रही है। बॉलीवुड के इस कपल के फैंस इस बात को बखूबी जानते हैं कि सायरा शुरू से ही दिलीप कुमार की फैन थीं। 23 अगस्त को सायरा बानो जी का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर दिलीप साहब और सायरा बानो के प्यार का जिक्र न हो तो ये दिन अधूरा सा लगेगा। आइए बॉलीवुड की किताब के कुछ पन्ने पलटते हुए गुजरे जमाने के इस मशहूर जोड़ी की लव स्टोरी पर डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत के ऐलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
saira banu - फोटो : social media
दिलीप कुमार ने अपने और सायरा की उम्र के फासले को देखते हुए उनसे कह दिया था कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो! इसके बाद भी सायरा पीछे नहीं हटीं। दिलीप साहब के प्यार में सायरा इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने दिलीप कुमार को इम्प्रैस करने के लिए उर्दू और पर्शियन तक सीखी। उन्होंने दिलीप साहब की पसंद और नापसंद के बारे में भी जाना। 

4 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo
सायरा के प्यार को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनसे शादी कर ली। दोनों ने कई मुश्किलों का सामना भी किया। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो - फोटो : file photo
जब भी बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें