दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : Twitter
पहली ही फिल्म से बनाई पहचान
सायरा बानो ने वर्ष 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, तब उनकी उम्र महज 17 वर्ष थी। इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की केटेगरी में फिल्म फेयर के लिए नॉमिनेट किया गया। पहली ही फिल्म से सायरा बानो ने अपनी अच्छी पहचान बना ली। इसके बाद सायरा बानो 'शादी', 'ब्लफमास्टर', 'आई मिलन की बेला', 'शागिर्द', 'दीवाना', 'पूरब और पश्चिम', 'जमीर', 'नेहले पे देहला' जैसी फिल्मों में नजर आईं।