फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: तलाक के बाद भी एक दूसरे का साथ देंगे सायरा बानो और ए आर रहमान, वकील ने किए कई बातों के खुलासे

Thu, 21 Nov 2024 10:26 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक लेने का फैसला लिया है। इस बारे में सायरा की वकील वंदना ने बात की और तलाक की वजहें साफ की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। सायरा की वकील वंदना शाह ने इस बारे में बात की है। वकील वंदना तलाक और अलग होने की वजहें साफ की हैं। वंदना ने एआर रहमान की बास वादक मोहिनी डे के बीच कुछ कनेक्शन को लेकर भी बात की।
विज्ञापन

2 of 5
एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
किसी तीसरे के कारण नहीं टूट रही है शादी
रिपब्लिक टीवी से बातचीत में वंदना ने बताया कि ए आर रहमान और सायरा बानों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। सायरा और मिस्टर रहमान ने यह फैसला खुद लिया है। दोनों खबरों के बीच कोई संबंध नहीं है'। दोनों के बीच इस बारे में भी बात हुई है। हालांकि, इसे इस तरह से खत्म किया जाएगा, कि दोनों के दोस्ताना रिश्ते पर कोई आंच न आए।
विज्ञापन

3 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
शादी टूटने से दुखी हैं सायरा-रहमान
वंदना ने दोनों की शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह दोनों के लिए दुख भरा निर्णय है। उन्होंने कहा, जब एक शादी टूटती है, ये बहुत ही दुख भरा निर्णय होता है। इससे कोई भी खुश नहीं होता है, जब शादी टूटती है। तलाक कोई खुशी मनाने का पल नहीं है। सायरा ने इस शादी में अपने उतार चढ़ावों को खुद ही झेला है। उन्होंने कहा कि वे सही कारण जानती हैं, लेकिन इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।

4 of 5
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार की शादी में साथ पहुंचे थे सायरा-रहमान
वंदना से अंबानी परिवार की शादी में दोनों के साथ जाने के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि दोनों काफी ज्यादा जीनियस हैं। मुझे नहीं लगता कि दोनों दिखावे के लिए ऐसा करेंगे। वंदना से सायरा बानो की प्रतिक्रिया के बारे में भी पूछा गया, जब एआर रहमान ने हैशटैग बनाया 'सायरा रहमान ब्रेकअप', इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एआर रहमान - सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
शादी के बाद भी देंगे एक दूसरे का साथ
सायरा और एआर रहमान ने शादी को खत्म करने का फैसला मिलकर लिया है। वे शादी खत्म होने के बाद भी एक दूसरे का साथ देंगे। दोनों ने हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखा है। इस बारे में बताने के लिए भी दोनों ने मिलकर प्रेस रिलीज जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें