नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' की रिलीज में देरी का जिम्मेदार नयनतारा ने धनुष को ठहराया। अभिनेत्री के गंभीर आरोप के कारण धनुष को वर्तमान में अभिनेता नयनतारा के प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि धनुष ने उनके ओपन लेटर सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया, लेकिन अब उन्होंने एक पोस्ट साझा की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।