देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म इसी महीने होली से तीन दिन पहले रिलीज होने जा रही है। अप्रैल 2017 में शुरू हुई फिल्म में पहले साइना का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था। लेकिन, बाद में इस प्रोजेक्ट में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की एंट्री हुई और अब ये फिल्म बनकर तैयार है। इसी के साथ साथ आपको बताते चलते हैं उन तमाम स्पोर्ट्स फिल्मों के बारे में जिनके बनने की चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं।
विज्ञापन
2 of 12
सायना फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साइना
सितंबर 2018 में फिल्म ‘साइना’ (Saina) की शूटिंग श्रद्धा कपूर के साथ हुई थी लेकिन अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के चक्कर में उन्होंने इस फिल्म से नाम वापस ले लिया। फिर मार्च 2019 में इस किरदार को निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा के नाम की घोषणा की गई। अपने किरदार की तैयारी करते हुए परिणीति को चोट भी आईं लेकिन जल्द ही वह सही हो गईं। फिल्म को बीते साल की शुरुआत में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के चलते लटकी तारीखों के बाद ये फिल्म अब इस महीने 26 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीवी प्रीमियर सेट मैक्स पर और ओटीटी प्रीमियर प्राइम वीडियो पर रिलीज के कुछ ही हफ्ते बाद होना है।
विज्ञापन
3 of 12
83 फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
83
साल की दूसरी स्पोर्ट्स फिल्म होने का तमगा '83' के सिर बंधता दिख रहा है। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होना प्रस्तावित है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जिसमें रणवीर सिंह, ताहिर भसीन, हार्डी संधू, जीवा, दीपिका पादुकोण आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्वकप की कहानी बताती है।
4 of 12
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
झुंड
मूलभूत सुविधाओं से अछूते रहने वाले लोगों को फुटबॉल सिखाने वाले नागपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता विजय बारसे की कहानी भी जल्द आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले कर रहे हैं और फिल्म में विजय बारसे का किरदार निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन। यह फिल्म दो साल पहले शुरू की गई थी और अब इसी साल गर्मियों में 18 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लंबी कोर्ट कचहरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 12
मैदान फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मैदान
वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की कहानी भी 15 अक्टूबर को पर्दे पर आ रही है। अब्दुल रहीम का किरदार इस फिल्म में अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में प्रियमणि और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में है। इस फिल्म से ठीक दो दिन पहले निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भी रिलीज हो रही है और इस फिल्म में भी अजय देवगन एक खास किरदार में हैं।
विज्ञापन
6 of 12
जर्सी फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जर्सी
तेलुगू फिल्म 'जर्सी' का रीमेक हिंदी में बनकर तैयार है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक 66 साल के क्रिकेटर की कहानी है जिसने अपना करियर 10 साल पहले खत्म कर दिया है लेकिन अब वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का उद्देश्य रखता है। यह फिल्म इस साल अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का मुकाबला करने 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
7 of 12
शाबाश मिठू फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाबाश मिठू
यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है। फिल्म में मिताली का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू का चयन किया गया है। फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। तापसी अपने किरदार को निभाने के लिए लगातार ट्रेनिंग तो ले रही हैं लेकिन ये फिल्म शुरू कब होगी शायद इसे बनाने वालों को भी नहीं पता। फिल्म के निर्देशक क्रिएटिव मनभेद को लेकर एक बार फिल्म छोड़ने की धमकी तक दे चुके हैं। फिल्म का निर्माण वॉयकॉम 18 कर रही है जिनके सारे अंडे फिलहाल ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टोकरी में हैं।
8 of 12
तूफान फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तूफान
राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपने निर्देशन में यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बना रहे हैं जिसमें फरहान अख्तर, परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अब तक पूरी नहीं हुई है। फिल्म में फरहान एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं।
9 of 12
रश्मि रॉकेट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मि रॉकेट
आकर्ष खुराना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की काल्पनिक कहानी एक धावक लड़की रश्मि की है। जब से वह तेज दौड़ना शुरू करती है तब से उसके गांव वाले उसे रॉकेट बुलाना शुरू कर देते हैं। यह कहानी गुजरात के कच्छ इलाके की है और उस लड़की का किरदार फिल्म में तापसी पन्नू निभाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है।
10 of 12
अभिनव बिंद्रा बायोपिक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनव बिंद्रा बायोपिक
वर्ष 1980 के बाद से ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक वर्ष 2008 में आया। और, इसका श्रेय जाता है शूटर अभिनव बिंद्रा को। अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म पर बातचीत तो तीन साल पहले से ही शुरू थीं लेकिन आधिकारिक घोषणा पिछले साल फरवरी में की गई। अभिनव का किरदार निभाने के लिए फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को चुना गया है। बीच में फिल्म के बंद होने की भी बातें आईं लेकिन बताते हैं कि फिल्म का शूट जल्द शुरू होने वाला है।
11 of 12
शतरंज का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शतरंज का सबसे बड़ा खिलाड़ी
फिल्म 'जीरो' की विफलता के बाद एकदम से हाशिये पर चले गए निर्देशक आनंद एल राय अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ के बाद एक मशहूर खिलाड़ी की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म होगी शतरंज में देश के पहले विश्व विजेता खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की। 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुक आनंद ने 'निल बटे सन्नाटा', 'शुभ मंगल सावधान', 'मुक्काबाज', 'मनमर्जियां', 'तुंबाड' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। यह फिल्म वह निर्माता महावीर जैन के साथ बना रहे हैं।
सूरमा2
वर्ष 2018 में आई हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'सूरमा' की निर्माता अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने बीते साल की शुरुआत में ही अपनी हिट फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की थी। वह चाहती थीं कि अपनी इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी का रूप दें और इसमें संदीप सिंह के बाद कुछ दूसरे खिलाड़ियों की जिंदगी की कहानियां दिखाएं। उन्होंने दूसरी फिल्म की घोषणा तो कर दी थी लेकिन इसके लिए अभी किस खिलाड़ी का चुनाव करने वाली हैं? यह नहीं बताया है। हो सकता है कि जल्द ही वह इसके बारे में कोई खुलासा करें।