बेटी सारा अली खान के बड़े परदे पर डेब्यू के बाद पटौदी के नवाब सैफ अली खान ने अब अपने बेटे इब्राहिम की हिंदी सिनेमा में एंट्री को भी हरी झंडी दे दी है। बेटी के करियर के लिए सैफ ने ज्यादा हाथ पांव नहीं मारे हैं, लेकिन अपने बेटे इब्राहिम की बड़े परदे पर लॉन्चिंग के लिए सैफ अली खान ने खुद सारा खाका तैयार किया है।