सैफ अली खान की आखिरी हिट फिल्म कौन सी थी? घबराइए नहीं ये कोई कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट का गेम नहीं है, बस आपको सैफ की पिछले छह साल में रिलीज हुई फिल्मों के नाम गिनने हैं और इन्हें फ्लॉप से सुपरफ्लॉप के क्रम में याद करना है। बाजार, कालाकांडी, शेफ, रंगून, फैंटम, हैपी एंडिंग, हमशकल्स और बुलेट राजा, ये वे फिल्में है जो पिछले छह साल में सैफ कर चुके हैं और सबका नतीजा कमोबेश एक ही रहा है। लेकिन, आमिर खान को सैक्रेड गेम्स का सरताज सिंह इन सबसे ज्यादा पसंद आया, तभी तो जब सारे बड़े हीरोज ने उनकी अगली फिल्म विक्रेमवेद में काम करने से मना कर दिया तो सैफ उनका आखिरी आसरा बने।
विज्ञापन
2 of 5
saif ali khan
- फोटो : social media
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में नजर आने के बाद से पटौदी के नवाब सैफ अली खान का बड़े परदे का आकर्षण सिमटता जा रहा है। वह कुछ कुछ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर ग्राफ की तरफ बढ़ चले हैं। हेडलाइंस में हिट लेकिन हेडलाइट्स में फ्लॉप।
विज्ञापन
3 of 5
विक्रम वेधा
- फोटो : Movie Poster
लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रेमवेधा के हिंदी रीमेक विक्रमवेद पर काम करने जा रहे हैं। ओरीजनल फिल्म में जो रोल विजय सेतुपति ने किया वही रोल रीमेक में आमिर खान करेंगे। और, जो रोल ओऱीजनल में आऱ माधवन ने किया, उसके लिए हिंदी सिनेमा के तकरीबन सारे बड़े सितारों को आमिर की तरफ से ऑफर जा चुका है। ऋतिक रोशन ने इस रोल के लिए ना की, फिर अजय देवगन से भी इस रोल की चर्चा हुई, उन्हें भी आमिर के साथ जोड़ी बनाना नहीं जमा।
4 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
विक्रमवेधा की इस रीमेक के लिए आमिर खान को सबसे ज्यादा आशाएं शाहरुख खान से थीं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो का बॉक्स ऑफिस पर एक जैसा हश्र होने के बाद आमिर को पूरी उम्मीद थी कि शाहरुख उनके साथ ये फिल्म करने के लिए जरूर हां कर देंगे, पर ये हो न सका। और अब ये आलम है कि आमिर को किसी भी तरह लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करने से पहले विक्रमवेधा के रीमेक का ऐलान करना ही है।
एक अंडरवर्ल्ड डॉन और एक ईमानदार पुलिस अफसर के संघर्ष की कहानी में दोनों तरफ के किरदारों के पल पल बदलते रंग ही इसका असली इंद्रधनुष हैं। डॉन की कहानी को साउथ से नॉर्थ तक लाने में इसके निर्माता नीरज पांडे ने बड़े जतन किए हैं। अपने कुछ परिचितों के अलावा उत्तर भारत की मिट्टी की खुशबू पहचानने वालों का भी साथ फिल्म की पटकथा लिखने में उन्होंने लिया है। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को आमिर का सैफ अली खान के साथ बना जोड़ समझ नहीं आ रहा है। हालांकि दोनों इससे पहले यश चोपड़ा की परंपरा और फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है में भी साथ काम कर चुके हैं।