फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के आरोपों में घिरी करण की पार्टी से राखी सावंत की शादी तक, हफ्तेभर छाई रहीं ये खबरें

Sun, 04 Aug 2019 02:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dia, Ranbir and Rakhi Sawant - फोटो : file photo
'संडे फनडे' (Sunday Funday) कॉलम में हम हफ्तेभर की मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरों की बात करेंगे। इस कॉलम में हम बताएंगे कि कौन सी खबरें लाइमलाइट में रही और किन खबरों ने फैंस को ज्यादा आकर्षित किया।
विज्ञापन

2 of 6
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि फिल्ममेकर करण जौहर के बगैर कोई भी पार्टी अधूरी है। यही नहीं करण खुद भी अक्सर हाउस पार्टी करते हुए नजर आते हैं। कुछ दिन पहले करण ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी दिखे। वीडियो सामने आने के बाद अब करण जौहर समेत इन सितारों को ट्रोल किया गया। वीडियो में सभी सितारे जिस हालत में नजर आ रहे हैं उसके बाद यूजर्स का कहना है कि सभी नशे में धुत हैं। यही नहीं कई यूजर्स का तो कहना है कि विक्की कौशल का रिएक्शन ऐसा है जैसे वो ड्रग्स लेकर बैठे हों। 
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram
इस हफ्ते राखी सावंत भी सुर्खियों में छाई रहीं। राखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं। पहले ऐसी खबरें आई की राखी की यह तस्वीरें फोटोशूट की हैं। वहीं अब राखी ने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। राखी ने अब तस्वीरों को लेकर खुलासा किया है। राखी से जब इस तस्वीर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। राखी ने ये बात स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कही। राखी ने कहा- वह काफी डर गई थी इसलिए उन्होंने झूठ बोल दिया। शादी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई इसमें परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शेयर की गई तस्वीरों में राखी के हाथ में जो चूड़ा दिख रहा है उसपर किसी का नाम लिखा हुआ है।

4 of 6
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने शादी के 5 साल बाद पति साहिल सांगा से अलग होने का एलान किया। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया। दीया ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। दीया ने पोस्ट में लिखा कि '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' 
विज्ञापन

5 of 6
Govinda - फोटो : Social Media
गोविंदा पिछले कुछ समय से लाइम लाइट से दूर हैं लेकिन उनका फिल्मी करियर शानदार रहा है। हाल ही में गोविंदा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की । इसी बीच उन्होंने एक ऐसा राज भी खोला, जिसे सुन फैंस हैरान रह गए। गोविंदा ने बताया कि हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' (Avatar) में उन्हें एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। गोविंदा टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। इस शो में गोविंदा ने बताया कि फिल्म का नाम 'अवतार' भी उन्होंने डायरेक्टर जेम्स कैमरन को सजेस्ट किया था। गोविंदा कहते हैं, 'मैंने ही इस फिल्म का टाइटल दिया था। ये फिल्म सुपरहिट हो गई। मैंने उनसे कहा था कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul bose moment - फोटो : social media
राहुल बोस ने पांच सितारा होटल में 2 केले का बिल बताया तो यह लगातार ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। वीडियो में राहुल ने बताया था कि उन्हें 2 केले के लिए भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी और 442 रुपये दिए। मामला इतना बढ़ा कि बिल देने वाले होटल जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) पर सरकारी विभाग की ओर से 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। राहुल बोस के वीडियो के बाद यूजर्स ने होटल को भी ट्रोल किया। यही नहीं अब अलग-अलग कंपनियों ने अपने प्रचार के लिए केले का उदाहरण देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें