फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद फिर अजय देवगन के दुश्मन बनेंगे सैफ अली खान, इस तरह निभाएंगे दुश्मनी

Fri, 20 Jul 2018 02:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने दो बायोपिक का खुलासा किया है जिसमें वह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अजय देवगन इन दिनों मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की बायोपिक 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह तानाजी की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में इस फिल्म में हीरोइन को लेकर चर्चा जोरों पर थी। चुकीं यह फिल्म अजय देवन के होम प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है तो इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में अजय देवगन की हीरोइन उनकी पत्नी काजोल ही बनेंगी। वहीं अब फिल्म के विलेन की चर्चा भी जोरों पर है। जिसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अजय देवगन की इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
जी हां अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार सैफ अली खान का नाम 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में विलेन के रोल के लिए तय किया गया है। इस बात का खुलासा फिल्म से जुड़े खास सुत्र ने डीएनए से किया है। वहीं अगर सब कुछ सही रहता है तो सैफ अली खान अजय देवगन के साथ 12 साल बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे। इन दोनों स्टार की जोड़ी आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' में नजर आई थी। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर सैफ अली खान और अजय देवगन की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'कच्चे धागे' और 'एलओसी' में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की तो हाल ही में उन्होंने भारत के महान दार्शनिक, विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की बायोपिक को साइन किया है। इस फिल्म का निर्देशक नीरज पांडे करेंगे। इसके अलावा अजय देवगन भारत के मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक भी करेंगे। वहीं इन दिनों वह सुपरहिट फिल्म 'धमाल' के सीक्वल 'टोटल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें