फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्कुल श्रीदेवी की परछाईं लगती हैं जाहन्वी, प्रमोशन के दौरान ऐसे रखा खुद को स्टाइलिश

Fri, 20 Jul 2018 02:28 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी की झलक साफ दिखती है। अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग शुरू होने से पहले ही वह फैशन आइकॉन बन गईं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान भी उनका लुक इतना शालीन और स्टाइलिश था कि उन पर नजर जाते ही श्रीदेवी की याद बरबस चली आती है। एक नजर उनके स्टाइलिश लुक्स पर...
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor
पटियाला पजामे के साथ लंबी कमीज की जगह टॉप पहनकर जाह्नवी कपूर बिलकुल अलग लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। हल्के जामुनी रंग की उनकी ड्रेस मॉनसून के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor
फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने जितनी भी ड्रेस पहनी उनमें से अधिकतर फूलों की प्रिंट वाले थे। यही नहीं उनका लगभग हर दूसरा कपड़ा गुलाबी रंग का था।अपनी 'गर्ल नेक्स्ट डोर' वाली छवि को उन्होंने बखूबी बरकरार रखा। 

4 of 5
Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर ने यह ड्रेस अहमदाबाद में फिल्म के प्रमोशन के दौरान पहनी। रिप्ड जीन्स के साथ चटक नारंगी रंग की श्रग जैसी टॉप में वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। ब्रंच पार्टी के लिए उनके इस लुक से टिप्स जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi Kapoor
गुलाबी रंग की लंबी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में जाह्नवी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। ऊंची चोटी और हल्के मेकअप में वह क्यूट लग रही हैं। कलर कॉम्बिनेशन भी मानसून ड्रेसिंग के लिहाज से परफेक्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें