सैफ अली खान
- फोटो : instagram
अरबाज ने सैफ को मैसेज पढ़कर सुनाया जिसमें लिखा था ' सैफ एक ठग हैं, उन्होंने पद्मश्री सम्मान को खरीदा है, बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा और एक रेस्टोरेंट में झगड़ा भी किया, इन्हें एक्टिंग भी नहीं आती फिर भी इन्हें फिल्म मिल जाती है।' इन सभी सवालों पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा 'पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वो मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं, लेकिन मुझे लगता है पद्मश्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह सम्मान खरीदना संभंव है, यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए सीनियर लोगों से पूछना होगा।'