सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल में छिपी हुई एक इच्छा फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में एक शक्स ऐसा है जिसकी तरह वो खुद बनाना चाहते हैं।
पढ़ें- फिल्म 'गोलमाल अगेन' का नया गाना रिलीज, जानें किसने चुराई अजय देवगन की नींद?
विज्ञापन
2 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने स्पॉटबॉय.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए। बीते दिनों को याद करते हुए उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ कहा कि करियर के शुरुआती समय में हम दोनों कुछ भी कर लेते थे। एक दूसरे की कमियों को एकसाथ मिलकर दूर करने के वजह से ही हमारी जोड़ी हिट रही।
विज्ञापन
3 of 6
saif ali khan
बता दें सैफ के करियर की पहली बड़ी हिट मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी भी अक्षय के साथ ही आई थी। सैफ ने कहा,'अक्षय की सफलता देखकर मैं काफी खुश होता हूं। उन्होंने जिस तरह अपने करियर को दिशा दी है वो सीखने लायक बात है। मैं भी उससे ये सीखना चाहूंगा और अपने करियर में वैसा ही बनना चाहूंगा जैसा आज अक्षय है।
4 of 6
saif ali khan
सैफ अक्षय कुमार के टीवी शो The Great Indian Laughter Challenge में पहुंचे थे। यहां दोनों ने सन् 1994 में आई अपनी हिट फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के टाइटल ट्रैक पर डांस किया।
विज्ञापन
5 of 6
saif ali khan
सैफ ने कहा कि अक्षय आज भी 23 साल पहले वाले ही अक्षय हैं वो बिल्कुल नहीं बदले। आज भी अक्षय उतने ही सहज और मजाकिया हैं। गौरतलब है बता दें कि जल्द ही सैफ की फिल्म शेफ रिलीज होने वाली है. यह जॉन फेवरू की साल 2014 में इसी नाम से बनी फिल्म का ऑफिशल रीमेक है।
सैफ अली खान एक अच्छे इंसान होने के साथ एक अच्छे पिता भी हैं। मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में सैफ ने फैंस के साथ अपना एक डर भी शेयर किया। उन्होंने कहा,एक पिता होने के नाते मेरा बच्चों के प्रति कंसर्न होना काफी नार्मल है। हालांकि सारा के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर मैं नर्वस नहीं हूं लेकिन मुझे उसकी फिक्र है।अगर सारा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती है तो उसे कैसा लगेगा। ये सोचकर मुझे उनकी काफी फिक्र होती है।’