फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी में 26 तो किसी में 19 साल का है अंतर, अपनी पार्टनर से उम्र में कितने बड़े हैं ये बॉलीवुड कलाकार?

Tue, 01 Sep 2026 06:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Age Gaps Between Celebs: सैफ अली खान से लेकर रणबीर कपूर तक, बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपनी पार्टनर से काफी बड़े हैं। इस खबर में हम उन कपल के बारे में बात करेंगे जिनके बीच उम्र का अंतर है।
 
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स के बीच उम्र का फासला - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिनकी उम्र में काफी अंतर है। हालांकि उनके रिश्ते पर उनके उम्र का असर नहीं दिखता। वे अपनी शादीशुदा जिंदगी बहुत प्यार के साथ गुजार रहे हैं। कई मौकों पर ये कपल अपने प्यार का खुल कर इज्हार भी करते हैं। आइए एक नजर उन कलाकारों पर डालते हैं, जो उम्र में अपनी पार्टनर से काफी बड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : एक्स
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर की उम्र में काफी अंतर है। दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है। सैफ अली खान की करीना के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी साल 1991 में अमृता सिंह से हो चुकी है। दोनों से दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। साल 2004 में सैफ, अमृता से अलग हो गए। उन्होंने करीना कपूर से 2012 में करीना कपूर से शादी की। उनके दो बच्चे तैमूर और जेह हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया रणबीर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। दोनों ने नवंबर 2022 में बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था।

4 of 6
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में शामिल हैं। वह 45 साल के हैं। उन्होंने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों ने बेटी मीशा कपूर का 2016 में स्वागत किया। मीरा राजपूत 31 साल की हैं। शाहिद और मीरा की उम्र में में 14 साल का अंतर है।
विज्ञापन

5 of 6
मान्यता दत्त, संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त और मान्यता दत्त की उम्र में 19 साल का अंतर है। संजय दत्त जहां 67 साल के हैं, वहीं मान्यता दत्त 48 साल की हैं। दोनों से दो बच्चे, शहरान दत्त और इकरा दत्त हैं। संजय दत्त की पहली शादी 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी। दोनों ने 1988 में बेटी त्रिशाला दत्त का स्वागत किया था। ऋचा का 1996 में निधन हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : इंस्टाग्राम-@milindrunning
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
  • मिलिंद सोमन बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में शामिल होते हैं।
  • वह 60 साल के हैं और काफी फिट हैं।
  • उन्होंने 2018 में अंकिता कंवर से दूसरी शादी की।
  • अंकिता कंवर की उम्र 35 साल है।
  • दोनों के बीच 26 साल का बड़ा अंतर है।
  • हालांकि दोनों अपने रिश्ते को खूब इंजॉय करते हैं।
  • मिलिंद ने 2006 में माइलिन जैम्पानोई से पहली शादी की थी, जो 2009 तक चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें