फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी? 'हनुमान अंश' में अभिनय से किया कायल; निभाया नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल

Tue, 01 Sep 2026 03:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Purnima Tiwari: अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। जानिए उनके सफर के बारे में।
 
विज्ञापन
1 of 5
पूर्णिमा तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@@tiwari_purnima
अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और ग्लैमर के लिए मशहूर हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म 'हनुमान अंश' में एक बिल्कुल अलग अवतार अपनाया है। अभिनेत्री ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। आइए टेलीविजन से बड़े पर्दे तक पूर्णिमा तिवारी के सफर पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूर्णिमा तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@@tiwari_purnima
पूर्णिमा तिवारी को मिल रही तारीफ
  • नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली है। 
  • अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी रामबेटी शर्मा के किरदार के लिए लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
  • पूर्णिमा 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी का किरदार निभा रही हैं। 
  • उनका किरदार कहानी में एक इमोशनल पहलू जोड़ता है। 
  • फिल्म बाबा के आध्यात्मिक रास्ते को पूरी तरह अपनाने से पहले के शुरुआती दौर से रामबेटी के सफर को दिखाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्णिमा तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@@tiwari_purnima
किन प्रोजेक्ट्स का रहीं हिंस्सा?
पूर्णिमा तिवारी एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'हनुमान अंश' से पहले, वह एकता कपूर के यूट्यूब शो 'प्यार की राहें' में नजर आई थीं।
वह 'गुम है किसी के प्यार में' और 'चूना' जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। उनकी फिल्मों में 'लकीरें', 'हुरदंग' और 'रात अकेली है' शामिल हैं।

4 of 5
पूर्णिमा तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@@tiwari_purnima
सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर
हालांकि पूर्णिमा ने अक्सर स्क्रीन पर पारंपरिक किरदार निभाए हैं, मगर असल जिंदगी में सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अभिनेत्री की एक अलग झलक दिखाती है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जहां उनके 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्णिमा तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@@tiwari_purnima
'हनुमान अंश' के लिए किया बदलाव
हालांकि, 'हनुमान अंश' के लिए पूर्णिमा ने रामबेटी के रोल में ढलने के लिए काफी बदलाव किया है। फिल्म में उनका लुक उनके सोशल मीडिया पेजों पर दिखने वाली ग्लैमरस इमेज से काफी अलग है, जिससे कुछ दर्शकों के लिए उन्हें तुरंत पहचानना मुश्किल हो जाता है।

अभिनेत्री ने जताया आभार
पूर्णिमा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'हनुमान अंश' का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया है। उनके बायो में लिखा है, 'रामबेटी का किरदार निभाने के लिए आभारी हूं।'
'हनुमान अंश' ने 25 दिनों में 53.43 करोड़ रुपये कमाए हैं और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें