फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचौंध से दूर बॉलीवुड के ये सितारे खेती करते आए नजर, तैमूर संग सैफ अली खान बने ‘नवाबी किसान’

Mon, 09 Nov 2020 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान, तैमूर, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई, instagram/beingsalmankhan
कोरोना काल में एक चीज देखने को मिली है कि शहरों में रहने वाले लोग प्रकृति के ज्यादा करीब पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ भाड़ से दूर साफ हवा और पानी का महत्व समझ में आने लगा है। कई बॉलीवुड सितारे शहर से दूर अपने फार्म हाउस या गांव में दिखे। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता सैफ अली खान, जो बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे। दोनों ने खेतों में मिट्टी की बनी नाली के आसपास काम किया। हालांकि इस दौरान भी सैफ और तैमूर का नवाबी लुक नजर आया। सैफ से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार खेतों में काम करते दिख चुके हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों की तस्वीरें दिखाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddin._siddiqui
लॉकडाउन की प्रक्रिया में जब थोड़ी ढील दी गई तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई से अपने गांव पहुंचे। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित उनके गांव में वह खेती करते दिखे। काम खत्म करने के बाद नवाज पम्पिंग सेट के पास हाथ पैर धोते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों की तरह ही सिर पर पगड़ी बांध रखी थी।  
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
लॉकडाउन लगने से पहले ही सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर थे। जिसके बाद वह वहां कई महीने रहे। इस दौरान सलमान खान ने खेती भी की। कभी वह मिट्टी में पूरी तरह सने हुए दिखे तो कभी ट्रैक्टर चलाते नजर आए।
 

4 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वैसे भी अपना अधिकतर समय अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। जमीन से जुड़े माने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर अनेक तरह की सब्जियां और फल उगाए जाते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने फार्म पर गायें भी पाल रखी हैं जिनकी वे देखभाल करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : instagram/apnabhidu
लॉकडाउन के वक्त अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अपने फार्महाउस पर फंस गए थे। उन्होंने इस दौरान कई पेड़ लगाए। जैकी अक्सर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनका यह रुझान साफ नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik
बिग बॉस 14 में हिस्सा ले रहीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक लॉकडाउन के वक्त अपने हिमाचल स्थित घर पर थीं। इस दौरान रुबीना ने पेड़ पौधों के साथ वक्त बिताया। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए थे। ऐसे ही एक वीडियो में वो खेत से मूली उखाड़ती नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें