फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता को दिया इस बात का श्रेय, बोले- 'एक वही थीं जो...'

Thu, 07 Nov 2019 03:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif amrita - फोटो : social media
सैफ अली खान की पिछले दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को लोगों ने बहुत पसंद किया । अब उनकी आने वाली फिल्म 'तानाजी' और 'जवानी-जानेमन' हैं । वहीं उनकी पत्नी करीना कपूर भी एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं । 'अंग्रेजी मीडियम' के बाद अब उनके पास आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी है । 
विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की । यहां उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह का भी जिक्र किया। करीना कपूर से शादी करने के बाद भी कुछ मामलों पर सैफ अमृता को श्रेय देना नहीं भूलते। यहां उन्होंने बताया कि अमृता की वजह से ही वो सफल एक्टर बन पाएं । 
विज्ञापन

3 of 5
saif ali khan and amrita singh
अपनी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, 'मैं घर से भाग गया था और मैंने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मुझे अपनी एक्स वाइफ अमृता को क्रेडिट देना पड़ेगा क्योंकि वो एकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे फैमिली, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया । उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।'

4 of 5
Saif Ali khan
बता दें कि सैफ ने 1991 अपनी उम्र से 12 साल बड़ी एक्टर अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। कई सारे विवादों के बाद दोनों के परिवार ने इन्हें अपना लिया था । शादी के बाद अमृता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif ali khan and kareena khan - फोटो : instagram
13 साल साथ रहने के बाद सैफ और अमृता अलग हो गए थे । अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं । भले ही अमृता और करीना के बीच बातचीत न हो लेकिन उनके बच्चों की आपस में काफी बनती है। अक्सर सारा, इब्राहिम और तैमूर को एक साथ देखा जाता है ।
 

देखते ही देखते सुनील ग्रोवर बन गए 'रिंकू भाभी', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें