फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते सुनील ग्रोवर बन गए 'रिंकू भाभी', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

Thu, 07 Nov 2019 03:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
अपनी यूनीक कॉमेडी के लिए मशहूर सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता। सुनील कॉमेडी की दुनिया का वो नाम हैं जिसे लेकर ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। उनकी अलहदा कॉमेडी का दीवाना कौन नहीं है। पहले गुत्थी फिर चुटकी और अब रिंकू भाभी के किरदार निभाकर सुनील रोते हुए को भी हंसा सकते हैं। हाल ही में सुनील ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिनके जरिए सुनील ने अपने फीमेल कैरेक्टर से अपने फैन्स से रूबरू कराया है।
विज्ञापन

2 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
सुनील ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, उनमें उन्होंने दिखाया है कि वो कैसे अपने कैरेक्टर के लिए तैयार होते हैं। सुनील ने कुल 7 तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक-एक करके उन्होंने दिखाया है कि कैसे वो सुनील से गुत्थी/रिंकू भाभी बनते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को देखकर सुनील के फैन्स भी उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं। फैन्स का कहना है कि इन किरदारों को सुनील से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ये सुनील की शो में वापसी के लिए हिंट है। 

4 of 6
रिंकू भाभी - फोटो : Instagram
सुनील जो भी किरदार निभाते हैं उसमें जान डाल देते हैं। लेकिन उस किरदार पर चार चांद लगाता है उनका लुक। चाहे बात करें गुत्थी के कैरेक्टर की या रिंकू भाभी की दोनों में ही उनका लुक बेहद ही शानदार होता है। उन्हें देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि ये सुनील ग्रोवर ही हैं। वहीं फैंस भी उनका हर अंदाज पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sunil grover
बता दें कि सुनील कलर्स टीवी पर प्रसारित हुए शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी के किरदार से फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने कपिल शर्मा के ही दूसरे शो 'द कपिल शर्मा शो' में रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से लाइम लाइट बटोरी। बहरहाल बीच-बीच में कपिल और सुनील के बीच अनबन की बातें भी सामने आती रहीं और सुनील ने कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunil grover
बता दें कि उन्होंने अपना एक शो भी शुरू किया था जो खासी शोहरत बटोर नहीं सका। इसके अलावा सुनील ने कई फिल्मों में बी काम किया है। अक्षय के साथ गब्बर इज बैक और सलमान के साथ भारत में भी उन्होंने अहम किरदार निभाए हैं। वैसे दर्शक भी सुनील को देखना खासा पसंद करते हैं। और अब भी इंतजार कर रहे हैं सुनील के कमबैक का। 

पढ़ें: बॉलीवुड फिल्मों की गलतियां देख आप भी रह जाएंगे हैरान, 'रॉकस्टार' में तो खबर ही गलत छपी थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें