फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Stabbing Case: सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा था हमलावर, बोला- मुझे एक करोड़ चाहिए, नर्स ने किया खुलासा

Thu, 16 Jan 2025 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Stabbing Case: सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में हुई चाकू हमले की घटना में पुलिस ने एफआईआर में कई बातें सामने आई हैं। हमलावर पहले सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा था और नर्स से एक करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में बुधवार देर रात  एक शख्स ने अभिनेता पर घुसकर हमला किया। इस हमले में सैफ के साथ उनके बेटे की नैनी भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
नर्स ने बताया हमलावर का हुलिया
 बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार यह घटना सुबह करीब ढाई बजे हुई। उस समय सैफ का परिवार और स्टाफ सो रहे थे। सैफ की 56 वर्षीय नर्स इलियामा फिलिप ने पुलिस को घटना का विवरण देते हुए जानकारी दी कि हमलावर एक युवक था, जिसकी उम्र 30 साल के करीब थी। वह पतला था। 
Saif Stabbing Case: भाई सैफ पर हुए हमले के बाद बहन सबा बोलीं- भाईजान, आज आपने अब्बा को गर्व महसूस करवाया
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : ANI
एक करोड़ की थी मांग
एफआईआर के मुताबिक हमलावर ने सैफ के चार वर्षीय बेटे जेह के कमरे में घुसकर पहले नर्स से एक करोड़ रुपये की मांग की। जब नर्स ने इसका विरोध किया, तो हमलावर ने उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जिससे उसके हाथ और कलाई में चोटें आईं।
Saif Ali Khan Case: सैफ को इब्राहिम ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहां थीं करीना? अहम सवालों के जानें जवाब

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online
तेज आवाज सुनकर जाग उठे थे सैफ
इस हंगामे की आवाज सुनकर सैफ की बेटे की नानी जूनु जाग गईं और शोर मचाया। इससे सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान मौके पर पहुंचे। सैफ ने अपने परिवार को बचाने के लिए घुसपैठिये का सामना किया, जिसमें वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : यूट्यूब
पुलिस ने जांच में कही ये बात
उनकी गर्दन, कंधे, पीठ और कलाई पर कट लग गए। बीच-बचाव करने की कोशिश में एक अन्य स्टाफ सदस्य गीता भी घायल हो गई। अतिरिक्त स्टाफ सदस्यों के पहुंचने से पहले ही घुसपैठिया मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को पुलिस सशस्त्र डकैती और हमले का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की लंबाई करीब पांच फुट पांच इंच है। घटना के दौरान उसने डार्क कपड़े और टोपी पहन रखी थी।  फिलहाल सैफ अली खान समेत घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें