सैफ अली खान की बेटी सारा फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा सारा के पास रोहित शेट्टी की 'सिंबा' भी है । इस फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे ।
विज्ञापन
2 of 4
सैफ अली खान
खबरों की मानें तो सारा और उनके पिता सैफ को साथ में फिल्म ऑफर हुई है । सैफ फिल्मों में अलग तरह के रोल करने के लिए जाने जाते हैं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि वो अपने करियर से काफी खुश और संतुष्ट हैं ।
विज्ञापन
3 of 4
सारा अली खान
सैफ ने कहा, 'बॉलीवुड ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां कोई भी अपने आप को साबित कर सकता है । कुछ लोग कहते थे कि करीना मां बन गई हैं इसलिए अब उनकी फिल्में हिट नहीं होंगी । लेकिन ये सच नहीं है । मेरी मां ने भी 60s में कई हिट फिल्में दी हैं ।'
'मेरा मानना है कि हम अपनी किस्मत खुद लिखते हैं । जब सारा पैदा हुई थी तब मैं काफी यंग था । हम दोनों कभी-कभी साथ में ड्रिंक करते हैं । हम दोनों अच्छे दोस्त हैं । अगर हम दोनों को कोई साथ में कास्ट करता है तो ये थोड़ा अजीब होगा ।'