Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
क्या इंडस्ट्री के भीतर भी ध्रुवीकरण बढ़ा है? इस पर सैफ ने कहा, 'हां, ऐसा है। देश विभाजन के बाद मेरे परिवार के जो लोग भारत छोड़कर चले गए, उन्हें लगा था कि बंटवारे के बाद वो यहां सुरक्षित नहीं रहेंगे। दूसरी तरफ मेरे परिवार के कुछ लोगों ने भारत में ही रहने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह सेक्युलर देश है और कोई दिक्कत नहीं होगी।' सैफ ने कहा, 'लेकिन अभी जिस दिशा में चीजे बढ़ रही हैं, उनसे लगता है कि शायद सेक्युलर ना रहे। अगर मैं अपनी और परिवार की बात करूं तो सारी खुशियां हैं। अच्छे डॉक्टर हैं, बच्चों के पढ़ाई बेहतरीन तरीके से हो रही है। बढ़िया निवेश है और रिटर्निंग भी अच्छी है। लेकिन देश में धर्मनिरपेक्षता और बाकी चीजों पर जो बातें हो रही हैं, उनमें हम शामिल नहीं हैं। हमलोग इसके लिए नहीं लड़ रहे हैं। हां, स्टूडेंट्स लड़ रहे हैं। जब हम किसी मुद्दे पर स्टैंड लेते हैं या टिप्पणी करते हैं तो फिल्में बैन कर दी जाती हैं। लोगों को नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसे में लोग ऐसा करने से बचते हैं। ज्यादातर लोग इन मामलों में अपने परिवार और पेशा को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं।'