फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के साथ नजर आएंगी प्रियामणि और श्रीलंका में मौनी रॉय हुईं बीमार, पांच खबरें

Sun, 19 Jan 2020 10:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyamani, Mouni Roy - फोटो : Priyamani, Mouni Roy
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगी अभिनेत्री प्रियामणि
साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा प्रियामणि जल्द अजय देवगन की फिल्म मैदान में नजर आएंगी। प्रियामणि ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमली मैन' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म मैदान में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। इसमें भारतीय फुटबाल के सुनहरे दौर को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani, Khushboo Patani - फोटो : social media
खुशबू पाटनी का वर्कआउट वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के अलावा उनकी बहन खुशबू पाटनी भी काफी चर्चा में रहती हैं। खुशबू पाटनी अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह अपनी सोशल मीडिया तस्वीर और वीडियो की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। खुशबू पाटनी का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वयारल हो रहा है। इस वीडियो में वह वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। खुशबू पाटनी अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
nora fatehi - फोटो : file photo
नोरा फतेही ने गर्मी गाने पर किया धमाकेदार डांस
मशहूर बेली डंसर नोरा फतेही और अभिनेता वरुण धवन के गाने 'गर्मी' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। ये गाना फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D'का है। बीते दिनों यह गाना रिलीज हुआ। रिलीज के बाद से 'गर्मी' गानेे ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दर्शकों ने नोरा और वरुण के डांस को काफी पसंद किया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही अपने करीबी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही के डांस स्टेप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इस वीडियो को नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे ने की 'लव आज कल' के ट्रेलर की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म 'लव आज कल' 17 जनवरी को रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 'लव आज कल' के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी मेें 'लव आज कल' के ट्रेलर से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए इस फिल्म की तारीफ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mouni Roy - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मौनी रॉय श्रीलंका में हुईं बीमार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय बीमार हो गई हैं। हाल ही में वह अपनी छुट्टियां बिताने के लिए श्रीलंका पहुंची थीं। अब श्रीलंका में उनकी तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी खुद मौनी रॉय ने दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में बेड पर बैठी मौनी के हाथों में एक नॉवेल लगी दिखाई दे रही है। मौनी इस तस्वीर की कैप्शन में लिखा, , ‘आंसू, पेन किलर और हेज़लनट अमेरिकानो।’ मौनी फिलहाल श्रीलंका के कोलंबो में हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें