फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 'काली' कमेंट करने वालों को दिया करारा जवाब, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने ऐसे किया समर्थन

Wed, 30 Sep 2020 06:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान, सुहाना खान - फोटो : Instagram-@iakpataudi, @suhanakhan2
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में सुहाना खान (Suhana Khan Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सुहाना को काली कहकर ट्रोल किया गया। हालांकि सुहाना ने इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।
विज्ञापन

2 of 5
ibrahim ali khan - फोटो : instagram- @iakpataudi
सुहाना के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। अनन्या पांडे की मां भावना पांडे, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी से लेकर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर तक, सभी ने सुहाना की सराहना की है। इब्राहिम अली खान ने सभी रंग की इमोजी का इस्तेमाल कर कमेंट किया है। सुहाना ने अपने एक पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने कभी गोरे होने के लिए स्किन ट्रीटमेंट नहीं लिया।

विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram- @suhanakhan2
सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसके जरिए उन्होंने रंग को लेकर मजाक बनाने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है। सुहाना ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं।"
 

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram- @suhanakhan2
दरअसल, सुहाना की ओर से शेयर किए गए कमेंट्स में यूजर्स उनके लिए काली और अगली (Ugly) जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। सुहाना ने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हिंदी में लिखे गए कमेंट्स को इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भी लोगों को बताया है। उन्होंने कहा- जब मैं 12 साल की थी, तो मुझे युवाओं द्वारा कहा गया कि मैं अपनी स्किन टोन की वजह से बदसूरत हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram- @suhanakhan2
इसके बाद सुहाना खान ने लिखा, "हमारे अलग-अलग शेड्स होते हैं। मुझे खेद है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक कि आपके स्वयं के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है, कि यदि आप 5"7 और साफ रंग के नहीं हैं, तो आप सुंदर नहीं हैं। मुझे आशा है कि यह जानने में आपकी मदद करेगा कि मैं 5"3  और ब्राउन रंग की हूं और मैं इसको लेकर काफी खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें