फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूबहू पापा सैफ जैसे दिखते हैं इब्राहिम अली खान, कॉपी करने में तैमूर को भी छोड़ा पीछे

Tue, 31 Jul 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इब्राहिम
सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर तो आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होते रहते हैं। पेपराजी के लिए भी वो पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं लेकिन सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अगर आप सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को देखेंगे तो आप सैफ और इब्राहिम में अंतर करना भूल जाएंगे क्योंकि इब्राहिम हूबहू पापा के तरह दिखते है।
विज्ञापन

2 of 4
इब्राहिम
बीती रात इब्राहिम खान को मुंबई के मल्टीप्लेक्स जुहू में स्पॉट किया गया। जैसे ही इब्राहिम फिल्म देख कर निकले फैन ने उन्हें सैफ समझ लिया और उनका नाम पुकारने लगे। अब फैंस को तो कन्फ्यूजन होगा ही क्योंकि सैफ और इब्राहिम में अंतर करना जरा मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 4
इब्राहिम
पिछले दिनों इब्राहिम की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे देखकर एक यूजर ने लिखा था, 'कोई मुझे बताएगा कि सैफ की पुरानी तस्वीर है या फिर ये सैफ का बेटा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'वोह माई गॉड... ये तो हूबहू सैफ की जेरॉक्स कॉपी है।'
विज्ञापन

4 of 4
सैफ के साथ इब्राहिम
इब्राहिम अभी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इब्राहिम फिल्मों में आना चाहते हैं या नहीं अभी ये तो नहीं पता लेकिन वो 2008 में आई यशराज बैनर की फिल्म 'टशन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें