फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के सौतेले भाई ने स्विमिंग पूल में कर दी ऐसी हरकत, यूजर्स ने लिखा- 'ईद पर ऐसा काम.. शर्म करो'

Tue, 31 Jul 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम
सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर तो आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होते रहते हैं। पेपराजी के लिए भी वो पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं लेकिन सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सैफ के साथ इब्राहिम
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'Only time will tell'. इब्राहिम को देखकर एक बार तो ऐसा लग रहा कि वो हूबहू सैफ की कॉपी हैं। तस्वीर में इब्राहिम स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक हाथ में बियर का कैन पकड़ रखा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अचानकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
इब्राहिम
इब्राहिम के तस्वीर शेयर करने के बाद उनके फॉलोवर्स ने कमेंट बॉक्स में जाकर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ये कैसी ईद मनाई जा रही है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्म नहीं आती, ईद के मौके पर शराब पी रहे हो।'

4 of 5
सैफ और करीना के साथ इब्राहिम
पिछले दिनों इब्राहिम की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे देखकर एक यूजर ने लिखा था, 'कोई मुझे बताएगा कि सैफ की पुरानी तस्वीर है या फिर ये सैफ का बेटा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'वोह माई गॉड... ये तो हूबहू सैफ की जेरॉक्स कॉपी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम
इब्राहिम अभी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इब्राहिम फिल्मों में आना चाहते हैं या नहीं अभी ये तो नहीं पता लेकिन वो 2008 में आई यशराज बैनर की फिल्म 'टशन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें