सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं, मगर उनकी एक और बहन हैं सबा पटौदी। सबा फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, मगर सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक है। इसके अलावा उनके पास पुराने फोटोज का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी फैमिली फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सबा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूल अली खान की पुरानी तस्वीर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।