फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra South BO Report: साउथ में नहीं चला रणबीर-आलिया का ब्रह्मास्त्र, 20 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं कर पाई पार

Sat, 17 Sep 2022 03:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आठ दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 183.82 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म नौवे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, हिंदी भाषी राज्यों में अपना जादू बिखरने वाली अयान मुखर्जी की फिल्म, साउथ में फेल होती दिखाई दे रही है। जी हां, एक तरफ जहां हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने 166.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म, 20 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र फिल्म, राजामौली, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ब्रह्मास्त्र का हाल
साउथ में ब्रह्मास्त्र के प्रदर्शन की बात करें तो रणबीर-आलिया की फिल्म दक्षिण भारत में 20 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार कर पाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर की वजह से सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू भाषा में की है। वहीं, कन्नड़, तमिल और मलयालम के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म तीनों भाषा में 4 करोड़ रुपये तक का कारोबार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
20 करोड़ तक नहीं कमा पाई ब्रह्मास्त्र
भाषा कलेक्शन
हिंदी 166.65
तेलुगू 13.35
कन्नड़ 0.03
तमिल 3.78
मलयालम 0.01
कुल 183.82

4 of 5
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे वीकएंड पर ब्रह्मास्त्र तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड
अपने दूसरे वीकएंड पर कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 2' (185 करोड़ रुपये-नेट, और 221 करोड़ रुपये ग्रॉस) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार रणबीर-आलिया का ब्रह्मास्त्र, विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' (लगभग 300 करोड़ रुपये) को मात देकर वर्ष की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि, द कश्मीर फाइल्स और भूल भुलैया 2 छोटे बजट की फिल्मे हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र को 410 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नौ दिन में इतनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई
डे हिंदी तेलुगू कन्नड़ तमिल मलयालम कुल
पहला दिन 32 3.7 0.01 0.7 0.01 36.42
दूसरा दिन 38 3.35 0.01 1.05 0 42.41
तीसरा दिन 41.2 3.45 0.01 1 0 45.66
चौथा दिन 15.1 1.05 0 0.35 0 16.5
पांचवां दिन 11.7 0.7 0 0.28 0 12.68
छठवां दिन 9.8 0.5 0 0.23 0 10.53
सातवां दिन 8.6 0.35 0 0.07 0 9.02
आठवां दिन 10.25 0.25 0 0.1 0 10.6
कुल 166.65 13.35 0.03 3.78 0.01 183.82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें