कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने हैशटैग #ConspiracyAgainstIndia का इस्तेमाल किया। कंगना कहती हैं कि 'भारत के टुकड़े करने की साजिश है ये। जिस दिन से ये आंदोलन चला है उस दिन से मैं कह रही हूं कि ये किसान नहीं हैं। ये एक साजिश है। उस वक्त छह-सात ब्रांड्स थे, तीन-चार तो मैं एंडोर्स कर रही थी। उन्होंने मुझसे कहा कि किसानों को आतंकवादी मत कहिए। करीब 12-15 करोड़ के ब्रांड्स मैंने पिछले एक महीने में खोए हैं। इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर रखा है। 25-30 केस हैं। हर दिन केस होते हैं। हर दिन समन आता है।'