फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्क्रीन का वो जादू खत्म हो जाता है', पैपराजी कल्चर पर सैफ अली खान ने रखी राय, गिनाए इसके नुकसान

Wed, 01 Jul 2026 04:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan On Paparazzi Culture: सैफ अली खान ने पैपराजी कल्चर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि पैपराजी और पत्रकार में क्या अंतर है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने भारत में लगातार बढ़ रहे पैपराजी कल्चर पर अपनी राय रखी है। उन्होंने सेलेब्स के हर समय लोगों की नजर में रहने पर चिंता जताई है। एक्टर का मानना है कि रोजाना तस्वीरें खींचे जाने से फिल्मी सितारों से जुड़ा रहस्य खत्म हो जाता है। उन्होंने पर्सनल बाउंड्रीज का सम्मान करने की अहमियत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कम हो जाता है स्टारडम
बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से आम हो रहे पैपराजी कल्चर से ज्यादा लगाव क्यों नहीं है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि इससे स्टारडम काफी हद तक कम हो जाता है क्योंकि आप इन लोगों को रोज देखते रहते हैं। फिर स्क्रीन का वो जादू खत्म हो जाता है।'

Doctor's Day 2026: जहांगीर बने शाहरुख तो मुन्नाभाई बने संजय दत्त, इन आठ सुपरस्टार ने निभाया डॉक्टर का किरदार

विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
घर में घुस गए थे पैपराजी
एक्टर ने बताया कि एक बार कथित तौर पर पैपराजी उनके घर के परिसर में घुस आए थे। इस घटना के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि स्थिति हद से ज्यादा बढ़ गई थी। इस बात पर जोर दिया कि स्पष्ट सीमाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पैपराजी ने 'सीमा पार कर दी थी। हर किसी को अपनी सीमा में रहना चाहिए।'

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
अलग है पैपराजी कल्चर 
उन्होंने आगे कहा 'मेरी जिंदगी उनके बिना भी ठीक थी। फोटोग्राफर और जर्नलिस्ट की भूमिकाएं बिल्कुल अलग होती हैं और उन्हें एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए। सैफ ने आगे साफ किया कि भले ही वह पत्रकारिता का सम्मान करते हैं, लेकिन पैपराजी कल्चर पूरी तरह से अलग चीज है। एक्टर के अनुसार, पब्लिक फिगर होने के बावजूद प्राइवेसी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान का वर्क फ्रंट
प्रोफेशनल तौर पर, सैफ अली खान प्रियदर्शन की सस्पेंस थ्रिलर 'हैवान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह 18 साल के लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार के साथ फिर से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें