Actors Who Played Doctor's Role In Films: बॉलीवुड के कई कलाकारों ने बड़े पर्दे पर डॉक्टर्स की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई है। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
डॉक्टर्स भगवान का रूप होते हैं। माना जाता है कि भगवान जीवन देता है। डॉक्टर्स इंसान की बीमारियों का इलाज करके उसे जीवन दान देते हैं। डॉक्टर्स के योगदान को याद करने के लिए भारत में हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि वह कौन से कलाकार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर डॉक्टर्स की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
2 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं। वह डॉक्टर के किरदार में भी नजर आए हैं। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म में वह कैंसर रोग विशेषज्ञ बने थे। दर्शकों ने डॉक्टर के किरदार में भी उन्हें खूब पसंद किया।
विज्ञापन
3 of 8
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डियर जिंदगी' में जहांगीर नाम के एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। वह इस फिल्म में एक मनोवैज्ञानिक बने थे। इसमें आलिया भट्ट ने मरीज का किरदार निभाया था। दर्शकों ने डॉक्टर और मरीज के इस रिश्ते को खूब पसंद किया था।
4 of 8
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : एक्स
आयुष्मान खुराना- रकुल प्रीत सिंह
आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'डॉक्टर जी' (2022) में डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। कॉमेडी होने के बावजूद इस फिल्म ने अच्छा पैगाम दिया। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना ने यह पैगाम दिया कि पुरुष डॉक्टर भी महिलाओं के डॉक्टर (गायनोकॉलोजिस्ट) हो सकते हैं।
इसमें रकुल प्रीत सिंह ने भी डॉक्टर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 8
शाहिद कपूर
- फोटो : एक्स
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' (2019) में हड्डियों के डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें वह कबीर राजीव सिंह नाम के गुस्सैल सर्जन बने थे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं, जिनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
करीना कपूर
- फोटो : एक्स
करीना कपूर
करीना कपूर ने कई फिल्मों में डॉक्टर की भूमिका निभाई है। इसमें साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'थ्री इडियट्स' और साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' शामिल हैं। 'थ्री इडियट्स' में वह महिलाओं की डॉक्टर बनी थीं, जबकि 'उड़ता पंजाब' में वह नशीली दवाओं से लड़ रहे लोगों का इलाज करती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अरशद वारसी, संजय दत्त
- फोटो : एक्स
संजय दत्त
संजय दत्त ने कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में स्टूडेंट डॉक्टर का किरदार निभाया था। मुन्ना भाई नाम के इस तथाकथित डॉक्टर का मानना था कि किसी को गले लगाने से बीमारियां ठीक हो सकती हैं। उनका रोल काफी पसंद किया गया था।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने डॉक्टर का किरदार इतनी बेहतरीन ढंग से निभाया है कि उनके निभाए ये यादगार रोल हमेशा याद रहेंगे। चाहे 'हम साथ-साथ हैं' में प्यारी डॉ. प्रीति हों या 'कल हो ना हो' में हमेशा साथ देने वाली डॉ. प्रिया, सोनाली ने बॉलीवुड में डॉक्टर के ऐसे किरदार निभाए हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आए।