फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर और माधवन की राह चले सैफ अली खान, इस फिल्म में नजर आएगा पटौदी के नवाब का अलग लुक

Wed, 01 May 2019 12:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saif Ali Khan
फिल्म दंगल के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने जिस तरह अपना वजन कई किलो तक बढ़ाया और बाद में उनसे ट्रेनिंग लेकर मशहूर अभिनेता आर माधवन ने फिल्म रॉकेटरी के लिए अपने वजन में हैरान कर देने वाला बदलाव किया, उसी राह पर अब पटौदी के नवाब चल पड़े हैं। फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में मुख्य खलनायक उदय भान सिंह के किरदार के लिए सैफ ने अपना वजन कई किलो बढ़ाया। इस बात का खुलासा अब उनके नजदीकी सूत्रों ने किया है। इसी वजह से सैफ कई हफ्तों तक मुंबई के फोटोग्राफर्स से दूर भी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान
लेकिन सैफ अली खान के लिए असली चुनौती अब फिर से अपना पहले जैसा वजन पाने की है। वजन घटाने के लिए सैफ इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ये मेहनत हो रही है सैफ अली खान की अपने होम प्रोडक्शन्स ब्लैक नाइट फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म जवानी जानेमन के लिए। इससे पहले सैफ अली खान ने 2009 में प्रोड्यूसर दिनेश विजन के साथ मिलकर इल्यूमिनाटी फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस खोला था। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : SELF
इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सैफ और दिनेश ने लव आजकल, कॉकटेल, गो गोवा गोन जैसी फिल्में बनाई। लेकिन 2014 में दो फिल्में फ्लॉप होने के कारण सैफ और दिनेश दोनो ने एक दूसरे का साथ छोड़ इस प्रोडक्शन हाउस को बंद कर दिया। दिनेश विजन ने इसके बाद मैडॉक फिल्म्स की स्थापना की और स्त्री व लुकाछुपी जैसी हिट फिल्में बनाईं। 

4 of 5
सैफ अली खान
पता चला है कि कुछ समय पहले ही सैफ ने भी अपना नया प्रोडक्शन हाउस यानी ब्लैक नाइट फिल्म्स बना लिया है, इस कंपनी की पहली जवानी जानेमन होगी। फिल्मिस्तान, मित्रों व नोटबुक जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके नितिन कक्कड़ जवानी जानेमन को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग जल्द ही सैफ जून के मध्य में लंदन में शुरू करेंगे। सैफ अपने वजन को घटाने के लिए एक खास डाइट फॉलो करेंगे और दो घंटे का रेग्यूलर वर्क आउट भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म
आमिर और माधवन के अलावा रणदीप हुड्डा, भूमि पेडनेकर, फरहान अख्तर जैसे कई कलाकार भी अपने किरदारों के लिए खतरनाक ट्रांसफॉरमेशन कर चुके हैं। तानाजी: द अनसंग वॉरियर में सैफ विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं अजय देवगन इस फिल्म में तानाजी की भूमिका में नजर आएंगे। ओम राउत द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें