बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अब भले ही विवादों से दूर रहते हों लेकिन करीना कपूूर से शादी करने पर पहले वह अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से विवादों में रहे थे। सैफ अली खान ने दो शादियां की। एक अमृता सिंह से और दूसरी करीना कपूर से, लेकिन करीना से शादी करने से पहले उनका एक विदेशी मॉडल के साथ भी अफेयर रहा था।
विज्ञापन
2 of 5
Saif Ali khan and Rosa Catalano
- फोटो : file photo
सैफ की इस गर्लफ्रेंड का नाम रोजा कैटालानो था। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सैफ की करीना कपूर से पहले एक विदेशी प्रेमिका थी। खबरों की मानें तो रोजा से सैफ की मुलाकात केन्या में एक शो के दौरान हुई थी। इसके बाद रोजा काम की तलाश में भारत भी आयीं। इससे पहले रोजा को सैफ की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बिल्कुल नहीं पता था।
विज्ञापन
3 of 5
Saif Ali Khan, Rosa Catalano
- फोटो : social media
रोजा को जब उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो वह चौंक गईं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक भारतीय चैनल को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। उन्होंने कहा- 'सैफ ने उनसे कई मुलाकातों के बाद भी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। इस बात का पता चलने पर मैं काफी हैरान हुई थी।' गौरतलब है कि रोजा कैटलानो एक स्विस मॉडल हैं जो इटली में पैदा हुईं।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो सैफ अली खान एक्ट्रेस अमृता सिंह से तलाक के बाद रोजा कैटलोना के साथ कई सालों तक लिव-इन में रहे। लेकिन सैफ की असलियत पता चलने के बाद रोजा ने उसके ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद तो सैफ ने कोई देर ना करते हुए करीना कपूर से शादी कर ली।
आपको बता दें कि सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी और 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी सैफ पहली पत्नी अमृता सिंह से हुए बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं। वहीं उन्होंने साल 2012 में अभिनेत्री करीना कपूर से शादी रचाई।