फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में खानदान का नाम रोशन कर रहा सैफ अली खान का बेटा, मैदान पर इब्राहिम ने लगाए चौके-छक्के

Thu, 30 May 2019 04:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
27 मई को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके चलते कई बड़े सेलेब्रिटीज अजय के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे  थे। इसमें करण जौहर, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों का नाम शामिल है। चूंकि उस दिन सैफ अली खान अजय के घर नहीं पहुंच पाए थे  तो सैफ बुधवार को अजय के घर पहुंचे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ और अजय ने फिल्म 'कच्चे धागे' में साथ काम किया था । उन्होंने अजय से मिलकर कुछ देर बातें की, उन्हें सांतवना दी और फिर वहां से चले गए । सैफ ने एक दोस्त की जिम्मेदारी पूरी कर दी थी । अब वो पिता की जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने बेटे इब्राहिम अली खान का क्रिकेट मैच देखने पहुंचे ।
विज्ञापन

3 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
क्रिकेट ग्राउंड में सैफ अपने बेटे को चियर करते नजर आए। इब्राहिम भी अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं । क्रिकेट ग्राउंड से इब्राहिम और सैफ अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
 
 

4 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
इब्राहिम क्रिकेट के मैदान में शॉट लगाते दिखे। अपने बेटे को पिता मंसूर अली खान की तरह खेलता देख सैफ काफी खुश थे। इब्राहिम लंबे समय से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। इसे देखकर तो यही लगता है कि इब्राहिम अपने पिता की तरह एक्टर नहीं बल्कि दादा की तरह क्रिकेटर बनेंगे । 
 
विज्ञापन

5 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
इब्राहिम अभी महज 18 साल के हैं और अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं । करीना कपूर के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है । अपने पिता के हर फैसले में दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम उनका साथ देते हैं । अक्सर सारा और इब्राहिम को करीना और सैफ के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan With brothers Taimur and Ibrahim - फोटो : social media
इसके अलावा इब्राहिम की अपने सौतेले भाई तैमूर अली खान के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है । कुछ दिन पहले सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर और इब्राहिम की एक तस्वीर शेयर की थी । जिसमें दोनों साथ में खेलते नजर आ रहे थे । तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा 'माई इस्टर बन्नीज' । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें