फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pray_for_Neasamani जानिए क्यों पूरी दुनिया मांग रही इनके लिए दुआ, एक हथौड़े से हुए घायल और...

Thu, 30 May 2019 04:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neasamani - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव रहते हैं तो आपको पता होगा सुबह से ही #Pray_for_Neasamani ट्रेंड कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड करने लगे ये कहना जरा मुश्किल है। अभी 2 दिन पहले ही #JCBkikhudayi टॉप ट्रेंडिंग में था। और आज #Pray_for_Neasamani।
 



विज्ञापन

2 of 5
Neasamani - फोटो : Twitter
आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। दरअसल इस वक्त पूरी दुनिया नियासामनी के लिए दुआ कर रही है। अब दुआ क्यों कर रही है इसके पीछे की कहानी भी बताते हैं। Vadivelu तमिल के जाने माने कॉमेडियन हैं। एक फिल्म में उनके सिर पर हथोड़ा गिरने से वह घायल हो गए। बता दें Vadivelu सिर्फ फिल्म में घायल हुए।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Neasamani - फोटो : Twitter
कैसे हुआ शुरू
बुधवार को, 2001 की रोमांटिक कॉमेडी 'फ्रेंड्स' के अभिनेता की एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हुई। फिल्म में, अभिनेता ने Neasamani नाम के एक ठेकेदार की भूमिका निभाई थी, जो एक सीन में हथौड़ा गिरने से मारा जाता है।


 

4 of 5
Neasamani - फोटो : Twitter
सिविल इंजीनियरिंग लर्नर्स नामक के पेज पर किसी व्यक्ति ने हथौड़े की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- "आपके देश में इस चीज को किस नाम से जाना जाता है?" इसके जवाब में एक तमिल यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां इसे सुथियाल कहा जाता है। इसे अच्छे से समझाने के लिए उन्होंने लिखा- ये वही है जिससे Neasamani का सिर फट गया था। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neasamani - फोटो : Twitter
एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या अब Neasamani ठीक हैं? इसके बाद से ही कई लोगों ने यह मान लिया कि Neasamani वास्तविक जीवन में घायल हो गए हैं और उनके लिए प्रार्थना की जाने लगी। मामला इतना बढ़ गया है कि भारत में ये पहले और दुनिया में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। Neasamani पर तरह तरह के फनी मीम्स बन रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें