सैफ-करीना और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजियों पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब सैफ, तैमूर को लेकर घर से बाहर निकल रहे थे तब कुछ पैपराजियों ने उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की। सैफ के मना करने के बावजूद भी वो लोग फोटो खींचते रहे, इसी के चलते सैफ गुस्सा हो गए।